पिथौरागढ़ के 834 अभ्यर्थी पहले दिन शिरकत करेंगे, चंपावत जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती 26 व 27 नवंबर को होगी
2 जिलों के कुल 4492 अभ्यर्थी लेंगे अग्रिवीर भर्ती में हिस्सा, 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया के साथ संपन्न होगी रैली
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के मिलिट्री स्टेशन में कल 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। हाईवे किनारे स्थित सेना के मैदान में सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली भर्ती के पहले दिन पिथौरागढ़ तहसील के 834 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। समूची भर्ती की पूरी प्रक्रिया 29 नवंबर तक चलेगी। रैली में चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुल 4492 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। कल शुरुआत भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी। जबकि 28 नवंबर और 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया होगी।





जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के साथ ही निष्पक्षता और शांति के साथ रैली की तैयारियों के लिए सभी सभी बंदोबस्त किए हैं। खाने, भोजन, आवागमन से लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। होटल और धर्मशाला संचालकों को वाजिब किराया लेने की हिदायत दी गई है। टैक्सी में किराया सूची चस्पा करना अनिवार्य है। अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बार टेंट और स्टॉल रोड के किनारे के बजाय सेना के मैदान के भीतर लगाए गए हैं, ताकि हाईवे पर भीड़ और हादसे का खतरा न रहे।
ये हैं भर्ती रैली कार्यक्रम:
23 नवंबर: पिथौरागढ़ तहसील के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 834 अभ्यर्थी।
24 नवंबर: मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट एवं गणाईगंगोली के 949 अभ्यर्थी।
25 नवंबर: कनालीछीना, बेड़ीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू एवं देवलथल के 990 अभ्यर्थी।
26 नवंबर: चंपावत, पाटी एवं पूर्णागिरी तहसीलों के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 988 अभ्यर्थी।
27 नवंबर: लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के अग्निवीर जीडी तथा चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जिलों की सभी तहसीलों के अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं एवं 10वीं पास श्रेणियों के कुल 731 अभ्यर्थी।
28 व 29 नवंबर:चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया।
© 2026. All Rights Reserved.