Saturday Feb 28, 2026

पहले दिन पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, मुन्स्यारी, बंगापानी और थल तहसील के अभ्यार्थियों की भर्ती

बनबसा कमलपथ में हो रही है चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली

प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए किए हैं सभी बंदोबस्त

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। सेना की अग्निवीर भर्ती रैली (2025–26) बनबसा कमलपथ में आज 27 फरवरी से शुरू हो रही है। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी। प्रशासन के मुताबिक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भर्ती रैली जनरल ड्यूटी के अलावा ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए होंगी।

आज 27 फरवरी से 1 मार्च तक पिथौरागढ़ जिले की सभी 12 तहसीलों के करीब 2500 अभ्यर्थी और 1 से 3 मार्च को चंपावत जिले की पांचों तहसील के करीब 1500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल में दस्तावेज लाने होंगे।

AVGD (अग्निवीर जनरल ड्यूटी)

27 फरवरी: पिथौरागढ़, मुन्स्यारी, बंगापानी और थल तहसील।

28 फरवरी: तेजम, देवलथल, गंगोलीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग और गणाईगंगोली तहसील।

1 मार्च: धारचूला, डीडीहाट, पाटी व चंपावत तहसील।

2 मार्च: लोहाघाट, पूर्णागिरि (टनकपुर) व बाराकोट तहसील।

अग्निवीर:

3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।

4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.