लोहाघाट, बाराकोट व पूर्णागिरि तहसील के युवाओं ने लिया हिस्सा
बनबसा कमलपथ में आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी की कल से होगी भर्ती रैली
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा मिलिट्री स्टेशन में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन 2 मार्च को 700 से अधिक युवाओं ने दम दिखाया। आज सोमवार को चंपावत जिले की लोहाघाट, बाराकोट व पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा थी। प्रशासन और सेना ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी।
AVGD (अग्निवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन आदि):
3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।
4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।
रैली स्थल पर लाने होंगे ये मूल अभिलेख:
अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही भेजे जा चुके हैं।
© 2026. All Rights Reserved.