Monday Mar 2, 2026

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, डीडीहाट और चंपावत जिले की पाटी व चंपावत

तहसील के अथ्यर्थियों की हुई भर्ती परीक्षा

बनबसा कमलपथ में जीडी, ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए हो रही भर्ती रैली

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन 1 मार्च को 1 हजार से अधिक युवाओं ने दम दिखाया। आज रविवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला व डीडीहाट तहसील के अलावा चंपावत जिले की पाटी व चंपावत तहसील के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा थी। प्रशासन और सेना ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी।

मेजर जनरल मनीष कुमार कल करेंगे पत्रकार वार्ता:

कल 2 मार्च को बनबसा कमलपथ में मेजर जनरल मनीष कुमार पत्रकार वार्ता कर भर्ती रैली की अब तक की प्रगति, चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं के लिए सेना द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी देंगे।

दौड़ में हिस्सा लेते अभ्यर्थी।

AVGD (अग्निवीर जनरल ड्यूटी)

2 मार्च: लोहाघाट, पूर्णागिरि (टनकपुर) व बाराकोट तहसील।

अग्निवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन आदि:

3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।

4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।

रैली स्थल पर लाने होंगे ये मूल अभिलेख:

अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही भेजे जा चुके हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.