Saturday Sep 19, 2026

फेडरेशन ऑफ  मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का 7 सितंबर से शुरू पहले चरण का आंदोलन पूरा

12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन

देवभूमि टुडे

चंपावत। फेडरेशन ऑफ  मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का 7 सितंबर से शुरू पहले चरण का आंदोलन पूरा हो गया। आज 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के चंपावत खंड कार्यालय परिसर में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता और जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली के संचालन में हुई गेट मीटिंग में कार्मिकों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

लोनिवि की गेट मीटिंग।

कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर उन्होंने 25 सितंबर से प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों में प्र्रदर्शन की चेतावनी दी। कहा कि कर्मचारी 5 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी में जोरदार प्रदर्शन और सचिवालय मार्च करेंगे। फिर भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 6 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की वाजिब मांगों को लेकर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन के साथ पूर्व में कई बार वार्ता हो चुकी है और मांगों पर सहमति भी बनी है, इसके बावजूद अब तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। कर्मियों ने अब आरपार की लड़ाई लड़ेगी। खीम सिंह बिष्ट, मिंटू राणा, नरेंद्र सौन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

ये हैं प्रमुख मांगें:

कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन रुपये 2800, उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) के वेतन लेवल-11, ग्रेड वेतन 6600 रुपये के पद का सृजन करने, गोल्डन कार्ड होने के बावजूद कार्मिकों को इलाज में होने वाली दुश्वारी सहित कुल 12 मांगें।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.