Sunday Jun 21, 2026

बाराकोट सहित कई जगह ओलों की मार का कहर

खेती, बागवानी और पॉलीहाउस को नुकसान

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल 30 अप्रैल को हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के एक दिन बाद चमकदार धूप निकली। ओलावृष्टि से बाराकोट, लधिया घाटी, खेतीखान क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में खेती, बागवानी और पॉलीहाउस को नुकसान हुआ है। बाराकोट क्षेत्र के बिसराड़ी गांव में 3 वाहन मलबे की चपेट में आई। पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली ने बताया कि खेती-बागवानी को खासा नुकसान हुआ है। वहीं आज शुक्रवार को मौसम बदला हुआ है। तेज धूप है। 

चंपावत जिले में 24 घंटों में बारिश का आकड़ा (सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 17 मिलीमीटर

लोहाघाट: 15 मिलीमीटर

पाटी: 16 मिलीमीटर

टनकपुर: 1 मिलीमीटर

बनबसा: 2 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.