Thursday Aug 27, 2026

70 वर्षीय गणेश दत्त राय ने लोहाघाट रायनगर चौड़ी स्थित आवास में अंतिम सांस ली

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। विधि संवाददाता और चंपावत के अधिवक्ता मनोज राय के पिता गणेश दत्त राय (70) का निधन उनके आवास रायनगर चौड़ी में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र एडवोकेट मनोज राय और विपिन राय ने दी।

गणेश दत्त राय। (फाइल फोटो)

उनके निधन पर एनयूजे पत्रकार संगठन और अधिवक्ताओं ने शोक जताया।  एनयूजे संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, बाबा आदित्य दास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर जोशी, आशीष पांडेय, नवीन जोशी, सुरेश गड़कोटी, बाबू लाल यादव, दीपक फुलेरा, दिनेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, गिरीश बिष्ट, भगवान राम, सुरेश जोशी,राहुल महर, कमलेश भट्ट के साथ तमाम अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.