Wednesday Feb 11, 2026

जिला सहायक निबंधक प्रेम प्रकाश ने आज जारी किया आदेश

दूबड़ सहकारी समिति के सचिव छविराम की जगह ADO अरविंद सिंह को अतिरिक्त चार्ज

सबका विकास पार्टी ने आज ही DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा था ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। सबका विकास पार्टी की तालाबंदी की धमकी ने असर दिखाया। पार्टी ने दूबड़ सहकारी समिति के सचिव छविराम को नहीं हटाने पर समिति में बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी थी। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने आज 10 फरवरी DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। 

कहा गया कि अनियमिता के आरोपों को चलते 2025 में दूबड़ समिति में हुई जांच में कई लाख रुपये के घफले की प्रशासनिक जांच समिति ने पुष्टि की थी। घोटाले के दौरान आरोपित सचिव जयराम के साथ छविराम सहायक के रूप में समिति में थे। ऐसे में समिति में सचिव के रूप में उनकी मौजूदगी से दस्तावेजों से छेड़खानी का अंदेशा हो सकता है। लिहाजा उन्हें दूबड़ समिति से हटाया जाए।

तालाबंदी की चेतावनी के बाद DM मनीष कुमार ने जिला सहायक निबंधक को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिसके बाद AR प्रेम प्रकाश ने छविराम को चौड़ामेहता भेज दिया गया है। हरीश चंद्र मथेला को हर्तेला समिति भेजा गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि कर्ज की अनियमितता, कृषि बीमा मुआवजा सहित कुल 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई को लेकर इस साल पहली जनवरी को किए गए धरना प्रदर्शन में दिए गए आश्वासन पर ठोस समाधान की भी मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पत्र में रमेश राम, रघुवर दत्त, नवीन चंद्र, केशव दत्त भट्ट, त्रिभुवन सकलानी आदि के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.