Friday Nov 20, 2026

अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

टनकपुर क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत। अपर आयुक्त कुमाऊं जीवन सिंह नगन्याल ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एवं विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चंपावत में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

बूथ का मुआयना करते अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल।

मतदेय स्थल संख्या 113-पूर्णागिरी इंटर कॉलेज भजनपुर, मतदेय स्थल संख्या 110 और 112-राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर, मतदेय स्थल संख्या 119 व 120-राजकीय प्राथमिक विद्यालय चन्दनी तथा मतदेय स्थल संख्या 122-जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनी का सघन जायजा लिया गया। सभी बूथों पर BLO और संबंधित BLO, सुपरवाइजर मौजूद मिले। मतदाता सूचियों में दर्ज विवरणों जैसे कि मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, संबंध, आयु, लिंग, फोटो और मकान संख्या आदि की गहन जांच की गई। जांच में कई स्थानों पर प्रविष्टियों में मामूली त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें सुधारने के लिए संबंधित BLO को निर्देशित किया गया। अपर आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मौजूदगी में सभी संबंधित BLO और पर्यवेक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शिता, सतर्कता और समयबद्धता के साथ पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर ADM केएन गोस्वामी, SDM बिपिन चंद्र पंत, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी, भाजपा से रोहित बिष्ट, कांग्रेस से श्याम सिंह कार्की, विनोद सिंह, धीरज सिंह, बसपा से अजय कुमार आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.