Tuesday Sep 22, 2026

पुलिस एक्ट में चालान करने के अलावा उन्हें उनके मूल पते पर जाने की हिदायत दी

लोहाघाट जन्माष्टमी मेले में की पुलिस ने कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट में जन्माष्टमी मेले में साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 8 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस ने धार्मिक आयोजनों एवं मेलों में साधु-संतों के भेष में घूमकर आम लोगों से उगाही करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और चेकिंग के लिए अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कुछ बाहरी व्यक्ति साधु के भेष में घूमते हुए लोगों को टीका लगाकर उनसे रुपयों की मांग करते पाए गए। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ एवं सत्यापन किया। सत्यापन में सभी आठ व्यक्ति ग्राम रानीगंज पिपरा, पीलीभीत के रहने वाले पाए गए। लोहाघाट पुलिस ने बिना सत्यापन मेले में घूमकर टीका के नाम पर लोगों से धनराशि मांगने के मामले में सभी 8 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें अपने मूल निवास स्थान वापस जाने के निर्देश दिए और भविष्य में बिना सत्यापन इस प्रकार जिले में प्रवेश कर गतिविधियां करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.