Wednesday May 6, 2026

खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग की कार्रवाई

चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में 5 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग ने चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में दवाई की 5 दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में मीना बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता प्रकाश में आई। कहा गया कि मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने और औषधियों के क्रय-विक्रय बिलों का सत्यापन नहीं था। इन कमियों के मद्देनजर औषधि निरीक्षक हर्षिता ने मेडिकल स्टोर को क्रय-विक्रय के लिए प्रतिबंधित कर दिया। 

दवाई के नमूने लेती औषधि निरीक्षक हर्षिता।

औषधि निरीक्षक हर्षिता ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का अक्षरश: अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदेह के आधार पर 5 औषधियों के नमूने भी लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषणशाला भेज दिया गया। जांच प्रक्रिया में मुख्य रूप से ड्रग लाइसेंस की वैधता, नशीली औषधियों के स्टॉक की स्थिति, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, कैश मेमो, सीसीटीवी कैमरों के संचालन और उनकी बैकअप रिकॉर्डिग का बारीकी से मिलान किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.