टनकपुर क्षेत्र में एक दुकान में काम करने वाली 2 महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाने का है आरोप
दुकानदार शहंशाह को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
देवभूमि टुडे/ भुवन पाटनी
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र में एक जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले शख्स पर अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिलाओं से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक टनकपुर में जूते-चप्पल के एक दुकानदार ने अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिला कामगारों के साथ जबरन संबंध बनाए। साथ ही उसका वीडिया बनाकर दोनों को फोटो वीडियो घर वालों को भेज उनकी गृहस्थी खराब करने की धमकी दी। आरोप है कि कामगार महिलाओं ने दुकान में काम के एवज में रुपये मांगे, तो दुकानदार ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे डरा धमका कर दुकान में जबरन संबंध बनाए। 20 अप्रैल को टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर मामले की जांच कर रही हैं।
© 2026. All Rights Reserved.