Sunday May 3, 2026

आरोपी सत्येंद्र सिंह भसीन ग्रेटर नोएडा के धोखाधड़ी के दो गंभीर मामलों में वांछित है

पुलिस, SSB और SOG को संयुक्त अभियान में मिली कामयाबी

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। पुलिस, SSB और SOG ने संयुक्त अभियान में भारत-नेपाल सीमा पर नोएडा के  धोखाधड़ी के एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी ग्रेटर नोएडा के धोखाधड़ी के दो गंभीर मामलों में वांछित है। टीम ने कैनाल गेट चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान ये कामयाबी हासिल की।

पकड़ा गया आरोपी संत्येंद्र सिंह भसीन।

सत्येंद्र सिंह भसीन पुत्र जसवंत सिंह भसीन, निवासी पश्चिमी दिल्ली को नेपाल सीमा से लगे बनबसा से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल से लौट रही संदिग्ध इनोवा कार को शारदा बैराज पुल के पास रोका गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सत्येंद्र सिंह भसीन के रूप में बताई, जो नोएडा के धोखाधड़ी मामलों में वांछित था। अभियुक्त के कब्जे से 4 फर्जी आधार कार्ड, 1 Apple iPad, 4 मोबाइल फोन, 1 पेन ड्राइव, पावर बैंक, डायरी और 30540 रुपये की नकदी बरामद हुई हैl




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.