Wednesday Sep 30, 2026

टनकपुर क्षेत्र का मामला

मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही कारवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। धार्मिक पहचान छिपाकर एक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर टनकपुर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज से किया गया है।

पुलिस के साथ आरोपित।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर दूसरी धर्म की बालिका से पहले दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। युवक की असली धार्मिक पहचान होने पर अभियुक्त ने बालिका पर मुस्लिम धर्म अपनाने एवं निकाह करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने ये आरोप लगाए है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि 28 सितंबर को तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित निषाद खान (22) निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरविंदर कौर, हेड कांस्टेबल नवींद्र मेहरा, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा और शोभा शर्मा शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.