Saturday Oct 31, 2026

लोहाघाट के बिशंग क्षेत्र के चारों मंदिरों में चोरी हुई सामग्री भी बरामद

नवरात्र से पूर्व हुई थी इन मंदिरों में हुई चोरियों

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के बिशंग के 4 मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा हो गया। चोरी के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर दिया। साथ ही चोरों के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद की है। बिशंग क्षेत्र के कड़ाई मंदिर कर्णकरायत, भूमियां मंदिर ग्राम मोत्यूराज के महादेव मंदिर, ग्राम झलानदेव के इष्टदेव मंदिर और ग्राम कालादेव में नवरात्र से पूर्व चोरी हुईं थीं। मंदिरों में हुई चोरी को लेकर प्रदीप सिंह देव और बिशन मुरारी ने तहरीर दी थी।

चोरी के खुलासे के लिए लोहाघाट के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गईं थी। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के बाद गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। अनुज सिंह फर्त्याल (23) निवासी कलचौड़ा और सचिन सिंह देव (25) निवासी झलानदेव को गिरफ्तार किया गया। अनुज सिंह फर्त्याल को टाक करायत तिराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे और सचिन सिंह देव को बिशंग तिराहे पर लकड़ी के खोखे के पास से 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

चोरी की ये सामग्री बरामद हुई:

कर्णकरायत के कढ़ाई मंदिर से:

पीली धातु के 2 मोर, पीली धातु की 2 चेन, लोहे का 1 मूसल, घंटियों की 5 लटकन, पीतल का 1 दीपक,  पीतल की 2 घंटियां, माता दुर्गा की 1 मूर्ति, सफेद धातु का1 डिजाइनदार छत्र और 1 पेचकस।

मोत्यूराज के भूमिया मंदिर से बरामद सामान:

दानपात्र से चोरी की गई डेढ़ हजार रुपये की नकदी।

झलानदेव के महादेव मंदिर से बरामद सामग्री:

तांबे के 5 कलश।

कालादेव के इष्टदेव मंदिर

से बरामद चोरी की सामग्री:

तांबे के 4 कलश और पीतल का 1 भड्डू।

चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम:

1.थाना प्रभारी ओमप्रकाश।

2.उप निरीक्षक  कुदन सिंह बोरा।

3.अपर उप निरीक्षक  जितेंद्र सिंह मेहरा।

4.अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद।

5.हेड कांस्टेबल पूरन कांबोज।

6.कांस्टेबल संजीव राज।

7.कांस्टेबल पवन भट्ट।

8.कांस्टेबल विजेंद्र कुमार।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.