Sunday Nov 29, 2026

बीते 25 अक्टूबर को थाना रीठा साहिब में नाबालिग के पिता ने दी थी तहरीर

2025 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और शिशु को बेचने का लगाया था आरोप

पुलिस चंपावत न्यायालय परिसर के पास से दबोचा

देवभूमि टुडे

चंपावत। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने एवं नवजात शिशु की बिक्री के एक साल पुराने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी 27 नवंबर को चंपावत न्यायालय परिसर से की गई। पुलिस ने कथित रूप से बेचे गए शिशु को भी बरामद कर लिया है।

बीते 25 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने रीठा साहिब थाने में तहरीर दी थी कि मदन सिंह बोहरा नामक व्यक्ति ने दिसंबर 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया था। वादी ने नाबालिग की गर्भावस्था को छिपाने, कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर उसका प्रसव कराने और जन्मी नवजात बच्ची को बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।

तहरीर के आधार पर रीठा साहिब थाने में आरोपी मदन सिंह बोहरा आदि के विरूद्ध 25 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 65(1), 351(2)  एवं धारा 5J (1), 5J (2), 5N POCSO अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP रेखा यादव ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आराेपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और साक्ष्यों के विश्लेषण एवं सर्विलांस की सहायता से उसकी गतिविधियों और लोकेशन के संबंध में जानकारी जुटाई।

27 नवंबर को पुलिस ने आरोपी 54 वर्षीय मदन सिंह बोहरा, निवासी ग्राम साल, रीठासाहिब को चंपावत न्यालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित रूप से बेचे गए शिशु को भी सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनिका जोशी, SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, अपर उप निरीक्षक जितेंद्र मेहरा, निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह डंगवाल, मोहम्मद नासिर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, उमेश राज, सत्यजीत राणा, हितेन्द्र सौन शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.