Tuesday Nov 24, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से 9 किमी दूर बनलेख से बाइक सवार राम सिंह कैड़ा के पास से 396 ग्राम चरस बरामद

देवभूमि टुडे

चंपावत। पुलिस ने चंपावत के पास बनलेख से एक बाइक सवार  के पास से चरस बरामद की है। आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ उसके खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर को एसओजी एवं चंपावत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से करीब 9 किमी दूर बनलेख से एक बाइक सवार के पास से 396 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित राम सिह कैड़ा (45) निवासी विहिगिधौर नानकमत्ता ऊधमसिहनगर को गिरफ्तार करने के साथ चंपावत कोतवाली में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.