टनकपुर हाईवे से आज रविवार को गिरफ्तार किया गया आरोपित
टनकपुर टाल से बरामद हुए सागौन के 63 से अधिक लट्ठे बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में अस्पताल रोड के पास की एक टाल से भारी मात्रा में बरामद हुई अवैध लकड़ी के आरोपित को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को वन विभाग की टीम ने टनकपुर हाईवे से दबोचा है। आरोपित व्यक्ति को थाने ले जाया जा रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण कर आरोपित व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वन विभाग की हल्द्वानी प्रभाग की टीम ने टनकपुर अस्पताल रोड के पास की टाल से जमीन में छुपाकर रखी गई अवैध लट्ठे को बरामद किया था। 5 जून से 2 दिन तक चली इस कार्रवाई में 63 से अधिक सागौन के लट्ठे बरामद हुए। DFO कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन आरोपित वन विभाग की पकड़ से बाहर था। आज 7 जून को आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। DFO ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी रूप से शामिल व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगी। निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
© 2026. All Rights Reserved.