Thursday Oct 22, 2026

आरोपी के खिलाफ जारी था गैर जमानती वारंट

देवभूमि टुडे

चंपावत। POCSO (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण) अधिनियम से संबंधित एक मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। इस आरोपी के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कैलाश राम निवासी ग्राम दुधौरी, चंपावत के खिलाफ POCSO के एक मामले में केस दर्ज था। तबसे आरोपी पुलिस के चंगुल से बाहर था। और आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। अलबत्ता अब 21 अक्टूबर को चंपावत पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह बोरा और कांस्टेबल कमल नाथ शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.