Friday Oct 30, 2026

दो मामलों में जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। दो मामलों में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टनकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम को ये कामयाबी मिली। आरोपी को अदालत पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक धारा 138 एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) के अंतर्गत दर्ज दो अभियोगों में काफी समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त दर्शन सिंह (68), निवासी पूर्णापुर, ग्राम बनूसी, झनकट, खटीमा को खटीमा स्थित उसके निवास पर दबिश देकर 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुशल सिंह नगरकोटी और हेड कांस्टेबल रियाज अहमद शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.