चंपावत के अभियुक्त के खिलाफ जारी था गैर जमानती वारंट
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ NBW (गैर जमानती वारंट) जारी किया गया था।
लोहाघाट के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में लोहाघाट की पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट वाले अभियुक्त रमेश चंद्र भट्ट निवासी ग्राम अमोड़ी, चंपावत को 23 नवंबर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 291 एवं 324 के तहत लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पूरन कंबोज और कांस्टेबल संजय साहनी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.