चंपावत जिले के सभी चारों विकासखंडों में 15 अगस्त तक स्थापित हो जाएंगे AWS
सभी 312 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज भी लगाए जाएंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के सभी चारों विकासखंडों में 15 अगस्त तक AWS (ऑॅटोमैटिक वेदर स्टेशन) स्थापित हो जाएंगे। बताया गया कि WINDS (वेदर इंर्फोमेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम) परियोजना के अंतर्गत भारत सरकार आधुनिक मौसम निगरानी की ये प्रणाली स्थापित कर रहा है। चंपावत ब्लॉक में मुड़ियानी, लोहाघाट में पाटन, बाराकोट में काकड़ और पाटी में ये वेदर स्टेशन बनाए जाएंगे।

जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि यह प्रणाली प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी। इनके स्थापित होने से किसानों को खेती, कृषि बीमा के लाभ सहित कई बहुआयामी फायदे होंगे। इसके अतिरिक्त जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में ARG (ऑटोमैटिक रेन गेज) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए उद्यान विभाग ग्राम पंचायतों में जमीन की तलाश कर रहा है।

होंगे ये लाभ:
सूक्ष्म स्तर पर मौसम का आकलन संभव होगा।
पहाड़ी क्षेत्रों में कम दूरी पर भी मौसम में होने वाले बदलावों को
ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा जैसे आकड़ें स्वत: दर्ज होंगे।
किसानों को अपने क्षेत्र के अनुरूप अधिक सटीक मौसम का पूर्वानुमान हो सकेगा। जिससे वे खेती से संबंधित सही निर्णय ले सकेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.