मानदेय सहित कई मांगों को लेकर लोहाघाट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल में एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में भी आंदोलन करने का निर्णय लिया।
मंगलवार को हुए धरना प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओ ने मासिक मानदेय 11,500 रुपये करने, कर्मचारी का दर्जा देने और सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन की व्यवस्था करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक सेवानिवृत्त होने वाली आशाओं के लिए मासिक पेंशन का प्रावधान नहीं किया जाता, तब तक राज्य सरकार रिटायरमेंट के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की घोषणा करें।

आशा वर्कर्स ने विभिन्न मदों में मिलने वाली रकम का भुगतान नियमित रूप से हर महीने करने, पल्स पोलियो की ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये का भुगतान करने, सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों के रिक्त पद भरने, आशा वर्कर्स के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, आवासीय परिसर की सुविधा और एनएचएम का बजट बढ़ाने की मांगें भी रखीं।
प्रदर्शन में शामिल थे ये वर्कर्स:
चंपा राय, पदमा प्रथोली, रीना सिंह, आयशा बानो, हेमा कलौनी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी गहतोड़ी, रीता बिष्ट, कविता सामंत, हेमा जोशी, मंजू माहरा, रेखा कुंवर, जानकी सामंत, रेखा देवी, पार्वती देवी, आशा सामंत, मुन्नी देवी, शांति देवी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.