Monday Jun 8, 2026

पूर्णागिरी धाम के दर्शन कर माता-पिता संग आया बच्चा मंदिर के पास की सीढ़ियों से गिरा

टनकपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहा एक बच्चा मंदिर के पास की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। बच्चे को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

कालीगूंठ (पूर्णागिरी) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी रवि प्रभा के साथ 10 साल के बेटे प्रिंस को भी मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए लाए थे। आज 8 जून की सुबह वे मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। मुख्य मंदिर और काली मंदिर के बीच पैदल चल रहा प्रिंस सीढ़ियों से लुढ़क कर बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे को भैरव मंदिर तक लाकर परिजन निजी वाहन से टनकपुर अस्पताल ले गए। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि बच्चे के हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद प्रिंस को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.