Sunday Mar 22, 2026

तल्लापाल क्षेत्र के पचनई गांव की घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत से 37 किलोमीटर दूर पचनई गांव की एक महिला की जहर के सेवन से मौत हो गई। जहर का सेवन जानबूझकर किया या अनजाने में, इसका पता नहीं चल सका है।

 

जानकारी के मुताबिक तल्लापाल क्षेत्र के पचनई गांव की ममता देवी (39) पत्नी रोशन राम ने शुक्रवार रात में जहरीला पदार्थ गटक लिया। जानकारी मिलने पर परिजन आननफानन में ममता देवी को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच रास्ते में खटीमा ही महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.