Monday Feb 23, 2026

टनकपुर के गांधी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन

हिंदू समाज की एकजुटता से देश की रक्षा संभव

मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष के सफर की जानकारी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानन्द गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सनातन विचार व संस्कृति ही देश को विश्वगुरु बना सकती है। टनकपुर के गांधी मैदान में आज 22 फरवरी को सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जातीय भेदभाव भुलाकार राष्ट्र व सनातन के हित में एक मंच पर आना होगा। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर एवं गोमाता की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

टनकपुर में विराट हिंदू सम्मेलन।

मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा की जानकारी दी। समाज संगठन, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने हिंदू एवं हिंदुत्व विषय के अलावा सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रधर्म की जानकारी दी। सम्मेलन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।  

मौजूद रहे ये लोग:

दिवाकर परिहार एवं इशिका जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला सह संघ चालक जगदीश जोशी, कार्यक्रम संयोजक नितिन मंगला, सह संयोजक सौरभ कलखुड़िया, नगर कार्यवाहक जगदीश बोहरा, शैलेंद्र सिंह, रेखा देवी, रीता कलखुड़िया, तुलसी कुंवर, रवि प्रजापति, मानस, समीर, सौरभ पांडेय, मोहित त्रिपाठी, कृष्णवर्धन जोशी, रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, राकेश पांडेय, विद्या जुकरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.