Sunday Jun 14, 2026

नेपाल से लगे तल्लादेश के नीड़ गांव का मामला

एंगिल लगने से हुई मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के नीड़ गांव में एक व्यक्ति की स्कूल के मैदान से नीचे गिरने से मौत हो गई। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया।

 

चंपावत कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत से करीब 30 किलोमीटर दूर तल्लादेश के नीड़ गांव के तोता बल्लभ जोशी (39) पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त जोशी निवासी नीड़ कल 20 मई की रात करीब 10 बजे नीड़ स्कूल के मैदान से गिर गया। मैदान से गिरे तोता बल्लभ सीधे नीचे एंगिल की चपेट में आए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नीड़ क्षेत्र में भी माहौल गमगीन है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.