SSB की पंचम वाहिनी परिसर एवं सीमा चौकियों में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने दिलाई "तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा”
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि तंबाकू बुरी आदत के साथ ही एक ऐसा स्लो प्वाइजन है, जो पूरे परिवार को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी को"तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा” दिलाई। तंबाकू निषेध की शपथ लेकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प व्यक्त किया गया।

आज 31 मई को “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर हुए कार्यक्रम में कमांडेट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि तंबाकू और अन्य तमाम नशें इंसानी शरीर को जानलेवा बीमारी से ग्रस्त करते हैं। तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए सभी को खासकर युवाओं को इसके खतरों से सचेत करने का आह्वान किया गया। कहा गया कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित योग, खेलकूद एवं सकारात्मक दिनचर्या नशे से दूर रखने में मददगार है। पंचम वाहिनी परिसर के अलावा सभी सीमा चौकियों में आयोजित कार्यक्रम में जागरूक किया गया।
प्रत्येक वर्ष 31 मई को “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवा पीढ़ी को तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना है। इस अवसर पर कमांडेंट चिकित्साधिकारी विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बल कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.