Saturday Sep 5, 2026

श्रद्धालुओं ने ऐड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की

देवभूमि टुडे

चंपावत/भिंगराड़ा। भिंगराड़ा ऐड़ी बालकृष्ण मंदिर में आज 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। दोपहर बाद भिंगराड़ा और खरही के क्वैराली से झांकी निकाली। महिलाओं ने कन्हैया झूले पालना...., राधिका गोरी से बृज की छोरी से मैय्या करादे मेरो व्याह आदि गीतों का गायन किया। ऐडी मंदिर में सुबह से पुरोहित जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र ने पूजा-अर्चना कराई। देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। 

भिंगराड़ा में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।

मुख्य अतिथि लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। मेला समिति अध्यक्ष दर्जा मंत्री मुकेश महराना ने अतिथियों का स्वागत किया।भिंगराड़ा  ऐड़ी देवता मंदिर में खरही क्वैराली तोक एवं भिंगराड़ा बाजार से श्रीकृष्ण की शोभायात्रा को मंदिर तक लाया गया। देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व  विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। संचालन रमेश चंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान हरीश चंद्र भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, दीपक शर्मा, मोहन चंद्र, शेखर गड़कोटी, कमल जोशी, देवकीनंदन, सतीश भट्ट, कमला भट्ट, उमेश चंद्र मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.