नदोला की 0.480 हेक्टेयर भूमि खेल मैदान के लिए कल्याण विभाग को दी गई
ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने 24 दिसंबर को की थी खेल मैदान की मांग
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत विकासखंड की अमकड़िया ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनेगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग को जमीन के हस्तांतरण की प्रशासनिक अनुमति दे दी गई है।
अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट की पंचायत में खेल मैदान की कोशिश रंग लाई है। उन्होंने 24 दिसंबर को सिप्टी में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में DM के सम्मुख खेल मैदान के लिए आग्रह किया था। प्रधान भट्ट का कहना था कि क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल मैदान जरूरी है। अलबत्ता अब ग्राम पंचायत में खेल मैदान को मंजूरी देने के साथ ही जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


'नदोला की 0.480 हेक्टेयर भूमि को ग्राम पंचायत अमकड़िया के अंतर्गत खेल मैदान निर्माण के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के नाम निःशुल्क हस्तांतरण एवं नामांतरण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस भूमि पर खेल मैदान एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का विकास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद, शारीरिक दक्षता और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे।'
मनीष कुमार, DM

© 2026. All Rights Reserved.