Tuesday Nov 24, 2026

टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस मंजिल से 58 किमी पहले दगा दे गई

काफी देर तक हुई मुसाफिरों की फजीहत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। रोडवेज की बे-बसी कैसी है? ये एक बानगीभर है। आज 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक बार फिर रोडवेज की बस मुसाफिरों के लिए मुसीबत बनी। मंजिल से करीब 58 किलोमीटर पहले एक बस खराब हो गई। इसके चलते मुसाफिरों को काफी देर फजीलत झेलनी पड़ी। बाद में दूसरे वाहनों से यात्रियों को आगे को भेजा गया।

खराब बस।

जानकारी के मुताबिक आज 24 नवंबर की सुबह पिथौरागढ़ डिपो की टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस लोहाघाट से करीब 4 किमी दूर राईकोट कुंवर के कालसन मंदिर के पास खराब हो गई। बस स्टाफ के मुताबिक बस का इंजेक्टर खराब हो गया था। ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन खामी दूर नहीं हो सकी। इस कारण बस में सवार 20 यात्रियों को काफी देर फजीहत झेलनी पड़ी। बाद में दूसरे वाहनों के जरिए यात्रियों को आगे को रवाना किया गया।

मुसाफिरों ने रोडवेज की बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि रोडवेज को न केवल नई बसें दी जानी चाहिए, बल्कि रास्ते में बस खराब होने पर यात्रियों को मुआवजा भी दिया जाए। इस साल अब तक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही करीब 137 बसें खराब हो चुकी हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.