Saturday Aug 15, 2026

डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंप सौंदर्यीकरण की भी मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट ग्राम पंचायत सेलपेडू के ग्रामीणों ने मां गौरा देवी मंदिर तक सड़क निर्माण और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार को पत्र सौंप कर समस्या के समाधान करने की मांग की।

ग्राम पंचायत सेलपेडू स्थित मां गौरा देवी मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष प्रसिद्ध सातू-आठू मेले का आयोजन किया जाता है, जो 8 दिन तक चलता है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं।

डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपते सैलपेडू के ग्रामीण।

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर तक सड़क की सुविधा नहीं होने और मेला स्थल का क्षेत्रफल सीमित होने के कारण श्रद्धालुओं और व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के अभाव में बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने DM से मां गौरा देवी मंदिर तक सड़क पहुंचाने के साथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान विक्रम सिंह सामंत, पूरन सिंह, शिवराज सिंह, देव सिंह, हरी सिंह, उमेद सिंह, नैन सिंह, नारायण सिंह, खुशाल सिंह, हयात सिंह आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.