Sunday Aug 30, 2026

मां वाराही मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बने साक्षी

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। देवीधुरा में बगवाल के एक दिन बाद 29 अगस्त को मां वाराही की विराट पूजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने रथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुहावने मौसम के बीच निकली मां वाराही की शोभायात्रा मां के जयकारों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। दूरदराज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ अर्जित किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार संदूक में बंद मां वाराही देवी, सरस्वती और महाकाली की मूर्तियों की पूजा-अर्चना कर उन्हे बॉक्स से बाहर निकाला गया। पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी और भुवन जोशी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की और मूर्ति पुजारी को सौंपी।

आंखों में काली पट्टी बांधकर मुख्य यजमान धन सिंह बागड़ ने मूर्तियों को पवित्र स्नान कराया। स्नान के बाद मूर्तियों को चार खाम और सात थोकों के लोगों की मौजूदगी में सौंपा गया। डोले में सवार हर सिंह माहरा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथयात्रा को मां के जयकारे के साथ मुचकुंद ऋषि के आश्रम ले जाया गया। जहां रथयात्रा के पीछे चल रही महिलाओं ने मां के मंगल गीत गाने के साथ अक्षत व पुष्प वर्षा की गई। कहा जाता है कि देवासुर संग्राम में काल यवन राक्षस के साथ हुए युद्ध में मुचकुंद ऋषि द्वारा देवताओं का साथ दिए जाने से प्रसन्न मां वाराही ने ऋषि के आश्रम में आज के दिन स्वयं आकर उन्हे दर्शन देने का वचन दिया था। इसी परंपरा के अनुसार रथ यात्रा मुचकुंद ऋषि के आश्रम तक ले जाया जाता है। आश्रम की परिक्रमा के बाद रथ यात्रा वापस खोलीखाड़ दुबाचौड़ मां वाराही मंदिर पहुंची। जहां शिलिंग चौबाड़ी में मूर्ति सौंप दी गई।

रथयात्रा मंदिर पहुंचने के बाद मां वाराही की मूर्ति को ताम्र पेटी में रख दिया गया। इस दौरान लमगड़िया खाम के प्रधान वीरेंद्र लमगड़िया, वालिक खाम से बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम से गंगा सिंह चम्याल और गहरवाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, भूपाल सिंह, जगदीश सिंह सहित गुरना, टकना, फुलारा कोट के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मौजूद थे ये लोग:

पुजारी हर सिंह, पान सिंह, प्रकाश सिंह मेहरा, भुवन सिंह, ध्यान सिंह, इंद्र सिंह, उदय सिंह, विक्रम सिंह, हयात सिंह, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, दीपक मेहरा, सुरेश सिंह, मनोज मेहता, भगवान सिंह, दिलीप सिंह, हिमांशु सिंह, गिरीश सिंह, रोहित मेहरा, खीम सिंह, राहुल सिंह, योगेश सिंह, खुशाल सिंह आदि।

शोभा यात्रा।

महिलाओं का रात्रि जागरण हुआ

चंपावत/देवीधुरा। महिलाओं ने कल शुक्रवार को हुई बगवाल के बाद रात्रि जागरण किया। करीब 60 सुहागन महिलाओं ने मन्नत पूरी करने के लिए नंदगृह में मां वाराही की आराधना करने के साथ भजन-कीर्तन किए। पूजा-अर्चना प्रधान पुजारी महेश चंद्र तिवारी ने की। ताम्र पेटी में रखी मां वाराही की मूर्ति के सामने आराधना करने पर संतान प्राप्ति होती है। निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाएं आज शनिवार सुबह मां वाराही के नौले से जल लाई। इस जल को कालिका मंदिर, अनंत वैली, भैरव मंदिर में चढ़ाया। इसके बाद सिंहासन डोले से प्रसाद दिया गया।

दैणा होया खोलि का गणेशा....

चंपावत/देवीधुरा। मां वाराही धाम देवीधुरा बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। विभिन्न जिलों से पहुंचे संस्कृत टीमों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दैणा होया खोली  का गणेशा हो... के साथ चंपावत की टीम ने किया। बिंदुखत्ता, अल्मोड़ा से पहुंचे कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधा। इस दौरान ध्यान सिंह मेहरा, दिलीप सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह, इंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, योगेश सिंह, खीम सिंह, हयात सिंह, गिरीश सिंह, भवान सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.