UPNL कर्मियों ने चंपावत के गोल्ज्यू दरबार में लगाई फरियाद
नियमतीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग
देवभूमि टुडे
चंपावत। UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन) कर्मचारियों ने नियमतीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर इंसाफ के देव गोल्ज्यू दरबार में फरियाद लगाई है। UPNL कर्मचारी संगठन के प्रवक्ता मनोज गड़कोटी की अध्यक्षता में गोल्ज्यू मंदिर में फरियाद लगाने का मुख्य कारण यह रहा कि जब पूर्व में 2021 में UPNL कर्मचारियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, तब अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए कर्मियों ने गोल्ज्यू दरबार में फरियाद लगाई थी। जिसका फैसला UPNL कर्मियों के पक्ष में आया था।

गड़कोटी ने बताया कि वर्तमान समय में उच्च न्यायालय में अवमानना का वाद चल रहा है। जिसमें कुछ बिंदु अनुबंध भरने, वेतन श्रेणी में बांटना आदि प्रक्रिया शासन द्वारा की गई। संगठन ने इस आदेश में कई खामी बताई है। कहा कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री की ओर से 23 मार्च 2025 को की गई घोषणा का अभी तक पालन नहीं हुआ है। 24 सितंबर को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई है। गोल्ज्यू से इंसाफ की गुहार लगाने वालों में हीराबल्लभ कुलेठा, कमल महरा, आनंद सिंह, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार आदि UPNL कर्मी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.