टनकपुर के छीनीगोठ में विराट हिंदू सम्मेलन
गौ माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सम्मेलन का शुभारंभ
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। इस्कान मंदिर रुद्रपुर के स्वामी सर्वमंगल गौर दास ने कहा कि हिंदू समाज में जाति भेद को दूर कर समरस समाज का निर्माण किया जाना चाहिए। टनकपुर छीनीगोठ के देवभूमि रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि गौर दास ने कहा कि सभी हिंदू आपस में भाई-भाई हैं। उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन का शुभारंभ गौ माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
मुख्य वक्ता RSS के पिथौरागढ़ विभाग प्रचारक वतन ने संघ के इतिहास की जानकारी दी। कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता से ही भारत को सशक्त बनाया जा सकता है।



साधु-संतों की मौजूदगी में प्रसाद वितरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विवेकानंद विद्या मंदिर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व शारदा विद्या मंदिर की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में जितेंद्र, जगदीश चंद्र जोशी, दिवाकर परिहार, जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, नारायण चिल्कोटी, हरीश कांडपाल, हरीश जोशी आदि ने सहयोग दिया।
कालाझाला सैलानीगोठ के महंत संध्या गिरि महाराज की अध्यक्षता और दिनेश चंद्र भट्ट एवं अंबादत्त पंत के संचालन में आज 1 फरवरी को हुए कार्यक्रम में पुष्पा विश्वकर्मा, ललिता सिंह, राधिका चंद, इन्द्रदेव विश्वकर्मा, सोमवती, निर्मला जोशी, हेमराज, हरीश जोशी, सुनील नरियाल, गोविंद चौड़ाकोटी, कुबेर सिंह, नवीन जोशी, प्रवीण सिंह, नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.