Sunday Oct 25, 2026

अपने पिता पंडित मोतीराम जोशी की स्मृति में डॉ. विनोद कुमार जोशी द्वारा स्थापित सप्रेश्वर निशुल्क पुस्तकालय का आज होगा शुभारंभ

मूर्ति के अनावरण के साथ भंडारा भी होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के सप्तेश्वर क्षेत्र  के मंगतोला जैसे छोटे गांव में नागरिक पुस्तकालय की सौगात मिलेगी। आज 25 अक्टूबर को इस निशुल्क नागरिक पुस्तकालय का आगाज होगा। ये पहल की है सेवानिवृत्त अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं वर्तमान में तुषार अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद कुमार जोशी ने। मूल रूप से सप्तेश्वर क्षेत्र के निवासी डॉ. जोशी ने अपने दिवंगत पिता पंडित मोतीराम जोशी की स्मृति में इस पुस्तकालय की स्थापना की है।

 

पुस्तकालय के शुभारंभ के साथ ही पंडित मोतीराम जोशी की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। बाद में मंगतोला गांव में भंडारा भी होगा।

कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं पंडित मोतीराम जोशी:

चंपावत/टनकपुर। पंडित मोतीराम जोशी टनकपुर के प्रमुख बर्तन कारोबारी थे। सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा वे सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। इसके अतिरिक्त वे कांग्रेस में सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे।

पंडित मोतीराम जोशी। (फाइल फोटो)






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.