चंपावत के धौन बस्टियागूंठ के पास के जंगल में लगी आग
स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत वन क्षेत्र के धौन बस्टियागूंठ के पास के जंगल में आग लगी। आग में छुटपुट वन संपदा को नुकसान हुआ। लेकिन स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।



पुलिस मीडिया ग्रुप के मुताबिक आज 10 मई की अपरान्ह धौन बस्टियागूंठ के पास के जंगल में एकाएक आग लग गई। आग तेजी से जंगल के कुछ हिस्सों में फैली। सूचना मिलने के फौरन बाद फायर स्टेशन चंपावत से पहुंची फायर यूनिट ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू किया। दुर्गम रास्ता होने के कारण अग्निशमन वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका, जिसके चलते फायर यूनिट ने पैदल पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
फायर कर्मियों ने फायर बीटर की सहायता से आग को फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन मनोज सिंह बोहरा, चालक नीरज जोशी, फायरमैन सचिन सिंह और पंकज सिंह शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.