Monday Aug 3, 2026

संसद परिसर में सनातन धर्म के अपमान का लगाया आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने पाटी थाने मे दर्ज कराई शिकायत

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। संसद परिसर में शुक्रवार को हुए राजनीतिक स्वांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले में आज 2 अगस्त को भाजपा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने पाटी थाने की देवीधुरा पुलिस चौकी नें 6 पेज का शिकायती पत्र दे इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया है। उन्होंने शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। अलबत्ता फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

पुलिस अधिकारी को तहरीर देते सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट।

तहरीर।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में 31 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदू संत परंपरा, भगवान श्रीराम मंदिर और श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित पवित्र दान का प्रतीकात्मक और नाटकीय प्रदर्शन कर सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया।

सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर स्वयं को हिंदू साधु के रूप में प्रस्तुत किया। जबकि राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद ने श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। भगवा वस्त्र, संतों का स्वरूप और श्रीराम मंदिर से जुड़े प्रतीक हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। उनका राजनीतिक प्रदर्शन में इस प्रकार उपयोग धार्मिक परंपरा का उपहास और अपमान है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.