Monday Oct 26, 2026

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर चंपावत के शहीद शिरोमणि चिल्कोटी पार्क में

विचार मंथन एवं साहित्य गोष्ठी हुई

उत्तराखंड भाषा संस्था के सदस्य डॉ. जगदीश पंत ने वंदे मातरम के स्वर्णिम कालखंड और उसके महत्व की जानकारी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड भाषा संस्था के सदस्य डॉ. जगदीश पंत 'कुमुद' ने 'वंदे मातरम्' को देश की आजादी की जंग के दौरान जोश भरने वाला बताया। 'वंदे मातरम्' के 150 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चंपावत के शहीद शिरोमणि चिल्कोटी पार्क में हुई साहित्य गोष्ठी में मुख्य   अतिथि डॉ. पंत ने वंदे मातरम के स्वर्णिम कालखंड और उसके महत्व की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी।

उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा की अध्यक्षता और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता RSS के चंपावत के जिला कार्यवाह भुवन पांडेय ने परिषद् की ओर से सभी राष्ट्रवादी साहित्य चिंतकों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सौरभ पाण्डेय ने 'वंदे मातरम्' के उदय, बंकिम चंद्र चटर्जी के कालजयी उपन्यास 'आनंदमठ' को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस क्रांति उद्घोष के सामरिक महत्व की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करने वाली कविता सुनाई। जीवन तिवारी ने संगठन गीत गाया।  अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उत्तराखण्ड की चंपावत इकाई के तत्वाधन में हुए कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन चिल्कोटी और भूपेश देव ताऊजी ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विचार मंथन एवं साहित्य गोष्ठी में मौजूद अतिथि।

मौजूद थे ये लोग:

छतार की सभासद् प्रेमा चिल्कोटी, विष्णु गिरी गोस्वामी, शंकर गिरी गोस्वामी, हिमेश कलखुड़िया, हिमांशु जोशी, बची सिंह पुजारी, तान सिंह, चंद्रकांत पाटनी, नितिन देव, गौरव बंसल,शुभम, तुलसी भट्ट, हेमा बिष्ट, एमसी जोशी, लोकमणि पंत, नारायण दत्त, हीरा बल्लभ उप्रेती, तुलसी प्रसाद ओली, जगदीश पुनेठा, नरेश भट्ट, जानकी भट्ट, हेमा भट्ट, आशा जोशी, कमल जोशी, सविता जोशी, भुवन चंद्र कापड़ी,जीवन जोशी आदि।

नई जिला कार्यकारिणी गठित:

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने चंपावत जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा की।

​संरक्षक: सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिल्कोटी एवं साहित्यकार रीता गहतोड़ी।

​जिलाध्यक्ष: प्रवक्ता नरेंद्र नाथ गोस्वामी।

​जिला मंत्री: अंकित भट्ट।

​जिला उपाध्यक्ष: जीवन तिवारी।

इसके अलावा जल्दी ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने और प्रांतीय कार्यकारिती को शीघ्र सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।

विचार मंथन एवं साहित्य गोष्ठी में सम्मानित करतीं सभासद प्रेमा चिल्कोटी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.