SSB एवं संदीक्षा ने नेपाल सीमा से लगे इलाकों में दिया Green Diwali का संदेश
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पटाखों के से बचने, साफ एवं प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी में प्रकाश पर्व दिवाली का मिलन समारोह मनाया गया। द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पांडेय की मौजूदगी में हुए समारोह में संदीक्षा परिवार, अधिकारियों और बल कार्मिकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। Green Diwali अभियान-2026 के अंतर्गत हरित दीपावली मनाने का संदेश दिया गया। सभी अधिकारियों, बल कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पटाखों के उपयोग से बचने तथा साफ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण में दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।




इससे पूर्व कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में समवाय खेत, BOP चूका और कलढूंगा के जवानों ने सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में नेपाल APF की डढ़ेलधुरा कंपनी और BOP सीम, परिगांव और तातापानी के कार्मिकों से मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। नेपाल APF की ओर से निरीक्षक तारक राज भट्ट, जनक नाथ, जगदीश नाथ सहित 5 अन्य कार्मिक मौजूद थे।
कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. विशाल बरनवाल, द्वितीय कमान अधिकारी पांडेय आशीष कुमार, उप कमांडेंट सुदेश कुमार,सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी, संदीक्षा उपाध्याय दीप्ति बरनवाल, संदीक्षा उपाध्यक्ष।I गरिमा पाण्डेय एवं अन्य संदीक्षा सदस्य व बल कार्मिक मौजूद थे। वहीं चंपावत पुलिस की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर SSB और नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दिवाली महोत्सव मनाया गया।
© 2026. All Rights Reserved.