Tuesday May 12, 2026

फागुन महिनो लागि रियो अब रंग गुलाल उड़ाए....

लोहाघाट के पास के फोर्ती गांव में हुई बैठकी होली की मनमोहक प्रस्तुति

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट से लगी ग्राम सभा फोर्ती में बैठकी होली में होल्यारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक राग फागों की मनमोहक प्रस्तुति दे समां बांधा। चंद्रशेखर बगौली के आवास में होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना  -जय हो जय गणराज तेरा आज सभा में अभिनंदन-के साथ किया। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवीन बगौली ने- कुछ लेना ना देना मगन रहना..., प्रकाश बगौली ने- फागुन महिनो लागि रियो अब रंग गुलाल उड़ाए...., उमेश उपाध्याय ने- होली खेल रयो नंद लाल,ले के चले हैं गुलाल ...., रोहित बगौली ने-आज मोहे लागो वृन्दावन नीको...., योगेश बगौली ने- अजहूं उम्र की मैं बाली मुझसे खेलो ना होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। हारमोनियम में संदीप बगौली, ढोलक में विवेक बगौली ने संगत दी। इस दौरान मोहित बगौली, सचिन बगौली, गणेश दत्त बगौली, दीपक सुतेड़ी, सुमित पुनेठा, निर्मल जोशी, किशोर पुनेठा, सोनू पंगरिया आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.