Sunday Jun 21, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चंपावत में वितरित हुआ माघ की खिचड़ी का महाप्रसाद

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस ने आज 9 फरवरी को चंपावत मोटर स्टेशन माघ की खिचड़ी का आयोजन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में माघ की खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, डॉ. मदन महर, नीरज वर्मा, पूर्व सभासद नरेश जोशी, दिग्विजय कार्की, पवन पांडेय, नानू बोहरा, प्रमोद बड़ेला, नीरज जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।

माधी खिचड़ी कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता। 

 

 

माघ माह में खिचड़ी खाना और दान करना स्वास्थ्य, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माना जाता है कि यह पाचन में सुधार, ग्रह दोषों की शांति के अलावा नई फसल (ऋतु परिवर्तन) के उत्सव को भी दर्शाता है। इसे सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.