तेंदुआ एक माह में 35 मवेशियों को निवाला बना चुका है
भिंगराड़ा रेंज के नौलियागांव क्षेत्र का वाकया
देवभूमि टुडे
चंपावत/भिंगराड़ा। भिंगराड़ा रेंज के नौलियागांव क्षेत्र में तेंदुआ लोगों में खौफ का पर्याय बन गया है। पहले 4 बकरियों को मारा फिर बकरियों की खैरख्वाह के लिए गए पशुपालक पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में पशुपालक जख्मी हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। बचाव के उपाय करने का भी विभाग ने दावा किया है।

हमले में जख्मी नौलियागांव के जगत सिंह का कहना है कि कल 7 नवंबर की अपरान्ह 4 बकरियां चरने गई थी। इसी बीच तेंदुएने नाप भूमि में दस्तक दी और बकरियों को मार डाला। आवाज सुन बकरियों को बचाने के लिए गया, तभी उन पर (पशुपालक जगत सिंह) तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को देवीधुरा अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ नौलियागांव में एक माह में 35 मवेशियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के खतरे से बचने के लिए पिंजरा लगाने सहित सभी जरूरी उपाय करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने आज 8 नवंबर को वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

© 2025. All Rights Reserved.