Wednesday May 6, 2026

लोहाघाट एवं बाराकोट में 8 खुदरा एवं थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया

कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं मनःप्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री पर चलाया गया विशेष अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/बाराकोट।बाराकोट क्षेत्र के 2 मेडिकल स्टोरों में कई अनियमितताएं मिलीं। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।

मेडिकल स्टोर्स का मुआयना करती DI हर्षिता।

 

लोहाघाट एवं बाराकोट क्षेत्रों में कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं अन्य मनःप्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए आज 6  फरवरी को चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 8 खुदरा एवं थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अनुसूची H एवं H1 में शामिल सभी औषधियां (जिनमें एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं) सिर्फ चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए। मनःप्रभावी औषधियां एवं एंटीबायोटिक्स बिना डॉक्टर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी स्थिति में न दी जाएं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.