Sunday Apr 12, 2026

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर स्टेडियम में 900 साधकों ने किया योग प्रोटोकॉल अभ्यास

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 900 योग साधकों ने हिस्सा लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय भारत सरकार और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व योग दिवस 2026 के 71वें  अधोगणना के मौके पर 900 साधकों ने टनकपुर के कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल अभ्यास किया। मुख्य वक्ता योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि विद्वान होना प्रयाप्त नहीं है विद्यावान होना भी आवश्यक है। विद्यावान और गुणवान हनुमान की भक्ति एवं समर्पण का सभी सम्मान करते हैं। अतः योग साधना से हमारा मन भक्ति एवं समर्पण द्वारा सच्चा होकर शांत एवम प्रसन्न रहता है। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने योग के लाभों को बताया। योगाचार्य काजल ने योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया।

योगाभ्यास।

 

योग की तरह प्राकृतिक खेती सेहत के लिए जरूरी:

चंपावत/टनकपुर। दूसरे सत्र में नवयोग एवम प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के  नवयोग ग्राम सभागार में भूमि सुपोषण, योग एवं होम्योपैथी अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न हुई। मुख्य वक्ता सहारनपुर के आचार्य अरुण ने भूमि सुपोषण एवं प्राकृतिक खेती विषय पर विचार रखे। कहा कि सेहतमंद जीवन के लिए योग की तरह ही प्राकृतिक खेती भी आवश्यक है।

कार्यकम में जिज्ञासा इंग्लिश के निदेशक सत्यांशु आर्य, प्राइम एकेडमी दिल्ली के निदेशक आकांक्षु कश्यप, JNU में निदेशक डॉ. विक्रम सिंह, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संरक्षक डॉ. देवीदत्त जोशी, अगाथ हेल्थ केयर बैंकाक की डॉ. अल्का गुप्ता, योगाचार्य डॉ. नवजीत जोशी, नितेश, मोनिका, रेखा, बबीता, कविता, परशुराम, दिनेश रावत, चंद्रमोहन, नवयोग एवम प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत  जोशी ने सभी का धन्यवाद किया ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.