Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिले में उल्लास से मनी संत रविदास जयंती

देवभूमि टुडे

चंपावत। संत रविदास (रैदास) जयंती को चंपावत जिले में उत्साह से मनाया गया। उनके जीवन दर्शन और शिक्षाओं की जानकारी देते हुए बताए रास्तों पर चलने की सीख दी गई।

टनकपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लोहाघाट राजीव नवोदय विद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। टनकपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियां भी हुई।

 

माघ पूर्णिमा में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के सीर गोवर्धनपुर में जन्में संत रविदास (1377-1450) भक्ति आंदोलन के संत, कवि, और समाज सुधारक थे। जूते बनाकर आजीविका चलाने वाले रविदास ने समानता, प्रेम, और निराकार ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया। 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' की पंक्ति के जरिए उन्होंने मन की पवित्रता पर जोर दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और छुआछूत का कड़ा विरोध  करते हुए मानवता का संदेश दिया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.