युवाओं में फिटनेस, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हुई रैली
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आज 7 नवंबर को एमटीबी इको राइड (माउंटेन बाइकिंग रैली) का आयोजन किया गया।
पर्यटन कार्यालय से शुरू होकर जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, टी गार्डन एवं जीआईसी मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार मार्ग के रास्ते पुनः पर्यटन कार्यालय में लौटी इस रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सभा का समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने किया।

रैली के जरिए यहां की कुदरती खूबसूरती और साफ पर्यावरण का संदेश आम जन तक पहुंचाया गया। आयोजन में स्थानीय युवाओं सहित 15 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन रियल एडवेंचर संस्था ने किया। समापन अवसर पर हुए सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में DDO दिनेश सिंह दिगारी, सभासद रोहित बिष्ट, आयोजक दल के विनोद गहतोड़ी, रजत जोशी, सुनील जोशी, रियल एडवेंचर के संस्थापक आशीष जोशी, आनंद अधिकारी, हेमंत, खीमानंद जोशी, मोहित कुमार, योगेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
© 2025. All Rights Reserved.