Wednesday Feb 4, 2026

कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी महकमों में शहीदों की स्मृति में मौन रखा गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। शहीद दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी महकमों में शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। आज ही के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर दी थी।

शहीद दिवस पर मौन रख श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकारी-कर्मी।

कलक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने कार्यों को विराम देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौन के जरिए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प भी दोहराया गया। चंपावत के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थानों, पुलिस चौकी फायर स्टेशन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य कार्यालयों में भी दो मिनट का मौन रखा गया।

मौन रख श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.