उत्तराखंड के 7 पुलिस उपाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला
लेकिन चंपावत जिले में किसी को नहीं भेजा गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। टनकपुर की पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा का देहरादून स्थानांतरण हो गया है। उत्तराखंड के पुलिस उपाधीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में आज 30 जनवरी को पुलिस महानिदेशक कार्मिक डॉक्टर युवराज सिंह रावत ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

CO वंदना वर्मा को चंपावत जिले से देहरादून जिले में स्थानांतरित किया गया है। लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को चंपावत नहीं भेजा गया है।

© 2026. All Rights Reserved.