कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में खर्ककार्की में चला अभियान
केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने ग्राम पंचायत खर्ककार्की में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की, पर्चे बांटे और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। फर्त्याल ने श्रमिकों से कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से गारंटी शब्द हटाकर मोदी सरकार योजना का नाम बदलकर (VB-G RAM G) विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजिविका मिशन (ग्रामीण) कर दिया है। साथ है ग्रामीणों का काम वा मौलिक अधिकार भी छीना जा रहा है। अब श्रमिकों को काम कहा और कैसे मिलेगा, यह सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है, जो योजना की मूल भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बदलाव का पुरजोर विरोध कर रही है। जब तक योजना को उसके मूल रूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा।
खर्ककार्की पंचायत भवन के सम्मुख दिए गए धरने में दीपक रैंसवाल, मनीष महर, नाथ सिंह, उमेश शर्मा, दीपक जोशी, धीरेंद्र चौहान, कमल सिंह, दिग्विजय कार्की, रवीश चंद्र, नीरज वर्मा, अंशु अधिकारी, अभिषेक तड़ागी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.